सत्र 2025-26 के लिए कक्षाओं का संचालन शुरू, कम उपस्थिति वाले छात्रों पर गिरेगी गाज​

आगरा। आगरा के प्रतिष्ठित आगरा कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों की उपस्थिति निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होगी, उन्हें आगामी मुख्य परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है।

​नियमित कक्षाओं में उपस्थिति अनिवार्य​

उत्तर प्रदेश शासन और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सख्त निर्देशों का हवाला देते हुए कॉलेज प्राचार्य ने नोटिस जारी किया है। इसके तहत सभी नियमित छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाओं में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। यह नियम सभी संकायों (Art, Science, Commerce) और विभागों पर समान रूप से लागू होगा।​

6 जनवरी से सुचारू रूप से चल रही हैं कक्षाएं​

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, सभी विभागों में 06 जनवरी 2026 से ही पठन-पठन का कार्य शुरू हो चुका है। विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी लापरवाही के अपने संबंधित विभागों में समय सारणी के अनुसार उपस्थित हों।​

परीक्षा फॉर्म पर रोक की चेतावनी​

नोटिस में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु परीक्षा फॉर्म को लेकर है। कॉलेज ने साफ तौर पर कहा है कि:​75% से कम उपस्थिति वाले छात्रों के परीक्षा फॉर्म अग्रसारित नहीं किए जाएंगे।

​विश्वविद्यालय के नियमों के उल्लंघन की स्थिति में छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे।

​कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों को उपस्थिति का रिकॉर्ड कड़ाई से मेंटेन करने के निर्देश दिए गए हैं।​